ब्यावरा, ( भगवत शर्मा )पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार सम्पूर्ण प्रदेश की तरह जिला राजगढ़ पुलिस ने जिला प्रशासन के साथ जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिला मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जिले की जनसामान्य में सुरक्षा की भावना बनाए रखने में पैदल गस्त का केंद्रीय महत्व को मद्देनजर रखते हुए जिले में सभी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं तहसीलदार के साथ अपने अपने अनुभाग में एवं समस्त थाना प्रभारी ने अपने अपने थाना क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर आगामी त्यौहार के मद्देनजर रखते हुए फ्लैग मार्च निकालकर शांति ओर सदभावना के साथ मनाने की अपील की गई, इस अवसर पर मुख्यालय स्तर पर जिलाधीश हर्ष दीक्षित,पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद सहित सभी अनुभाग स्तर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, तहसीलदार, समस्त थाना प्रभारी एवं समस्त थाना ओर पुलिस लाइन के बल मौजूद रहा ।
आगमी त्यौहारों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने निकाला जिले में पैदल फ्लैग मार्च