भिण्ड | 15-जनवरी-2017 कलेक्टर डॉ इलैया राजा टी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह कुशवाह के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अन्तर्गत जिला मुख्यालय भिण्ड के प्रमुख मार्गो पर हेलमेट लगाकर बाईक रैली का आयोजन आज किया गया। जिला मुख्यालय भिण्ड पर हेलमेटधारी बाईक रैली में जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती संजू जाटव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमृत मीणा, पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, नगरीय निकाय के पदाधिकारी, पत्रकार और नागरिको ने बढचढकर हिस्सा लिया। यह रैली भिण्ड नगरीय क्षेत्र के इंदिरा गांधी चौराहा से शास्त्री चौराहा होते हुए बस स्टेण्ड सुभाष तिराहा,बाईपास रोड भारौली रोड, लहार चंगी से इंदिरा गांधी चौराहे पर समाप्त हुई।
कलेक्टर एवं एसपी के नेतृत्व में हेलमेट लगाकर बाईक रैली आयोजन