राजगढ़ ( लखन गुर्जर )जिले मुख्यालय के वार्ड 15 मे स्तन पान सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों आयोजन किया गया वहीआंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि गर्भवती माताओं की गोद भराई कर उनके परिवार जन और उपसतित सभि महिलाओ को स्तन पान के महत्व को समझाया ,बच्चे के जन्म के तुरंत बाद बच्चे को मा का पहला गाढ़ा पीला दूध जरूर पिलवाए ,ये पहले टीका का काम भी करता है ,स्तन पान से बच्चे का विकास सही से होता हे केवल 6माह तक बच्चे को स्तन पान करवाए ,इसके बाद माता के दूध के साथ साथ ऊपरी आहार की शुरुवात करे ,स्तनपान जागरूकता में हमारे साथ साथ परिवार और आस पास रहने वाले सभी की अहम भूमिका होती है , हम सब मिलकर इतनी जागरूकता फैलाई जन्म के तुरंत बाद सभी बच्चो को मां का दूध मिले ,कोई भी इस से वंचित न रहे । आज इस अवसर पर हम सब ने मिलकर सपथ ली की अमृत पान के इस अभियान को महाअभियान बनाकर सबको इस अभियान से जोड़कर जागरूकता फैलाएं हर नवजात शिशु को उसका अधिकार दिलाएंगे ।
राजगढ़ के वार्ड 15 मे स्तन पान सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया