ब्यावरा, ( भगवत शर्मा )युक्ति के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 24 घंटों में पकड़ कर उसे सलाखों के पीछे भेजा ,शहर थाना प्रभारी राजपाल सिंह राठौर ने बताया कि एक 19 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी की राहुल यादव निवासी दलापुरा ने मुझे घर जाते समय जबरदस्ती बस से उतारकर एक कमरे पर ले जाकर उसने मेरे साथ दुष्कर्म किया । फरियादया की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध 452/22 धारा 376, 342, 323, 506 आईपीसी का पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया। महिला के साथ दुष्कर्म होने से प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा प्रकरण में तत्काल टीम तैयार कर आरोपी को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार गोस्वामी के कुशल नेतृत्व व निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद एवं एसडीओपी श्रीमति नेहा गौर के मार्गदर्शन में शहर थाना प्रभारी राजपालसिंह राठौर द्वारा प्रकरण के आरोपी राहुल यादव की तलाश हेतु पुलिस टीम तैयार की गई, आरोपी को अपराध कायमी की भनक लगने के पूर्व ही उसे गिरफ्तार किया गया,आरोपी को न्यायालय पेश किया जहाँ से जेल भेजा गया। उक्त कार्यवाही में उनि. कोमल वर्मा, म.आर. 904 आयशा बानो की अहम भूमिका रही ।
युवती के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी,सलाखों के पीछे