तलेन ( सतीश यादव ) नगर के मनकामेश्वर महादेव मंदिर से पूजा अर्चना कर कांवड़ में जल भरकर, बम बम भोले ,भारत माता की जय , के जयकारों के साथ तिरंगा झंडा लेकर कावड़ यात्रा आरंभ हुई जोकि नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई काछीपुरा गांव के पास खेड़ापति हनुमान मंदिर स्थित शिव मंदिर पहुंची जहां पर कांवड़ियों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया तथा महा आरती हुई। वहीं मंदिर में परिसर में सुक्ष्म रूप में आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता के रूप में हरि सिंह केशवाल, अतिथि के रूप में गुरु राजू जी, पीरुलाल प्रजापति, अरुण अग्रवाल, जगदीश नेमा, राजेश अग्रवाल, महेश भतकरिया उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत साफी, श्रीफल, व माला पहनाकर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हरिसिंह केशवाल ने सावन माह, कावड़ यात्रा ,जल अभिषेक ,आदि का महत्व बताया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अनिल यादव ने किया व आभार सतीश यादव ने व्यक्त किया। इस कावड़ यात्रा में नगर पटेल नारायण सिंह यादव, गिरधारी जाटव, मनोज यादव ,रमेश धासु,, भीम सिंह सोनगरा, शिव आईडिया,महेंद्र यादव ,रामकृष्ण यादव ,बंटी राठौर, मुकेश लाला ,अमित यादव, अनिल यादव, पवन यादव, बलवंत यादव, मोर सिंह, धर्मेंद्र यादव व अनिल यादव, बेनी परिहार, रोहित यादव,सहित कई लोग शामिल हुए।
बम बम भोले, भारत माता की जय ,के जयकारों के साथ निकली कावड़ यात्रा