ब्यावरा। ( भगवत शर्मा )गौशरण भगत मण्डल द्वारा रविवार को अपने अभियान के तहत हाटकेश्वरधाम कचनारिया पर पौधारोपण में 21 पौधों का रोपण किया। इसमें नीम, पीपल, आम, कदम, जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधें शामिल हैं। उनकी सुरक्षा के लिए हाटकेश्वरधाम के संचालक को जबावदारी सौंपी गई, ताकि यह पौधें पेड़ का रूप लेकर पर्यावरण संतुलन बनाने में सहायक सिद्व हो सकें। भागवताचार्य सतीश नागर ने बताया कि वृक्ष धरती का आधार प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। पौधरोपण अभियान कार्यक्रम में कथाकार सतीश नागर, पीताम्बरा आश्रम के नीलेश महाराज, एसडीओपी नेहा गौर, पूर्व विधायक नारायणसिंह पंवार, पूर्व विधायक पुरूषोत्तम दांगी, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि जसवंत गुर्जर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामनारायण दांगी, प्रगति पथ स्कूल संचालक महेश दांगी, जनपद सदस्य प्रतिनिधि इंदरसिंह लववंशी, रामगोपाल मीना, प्रदीप शर्मा, गजराजसिंह मीना, ब्रजेश त्रिर्वेदी, रोहित मेवाड़े, रमेशचन्द्र नागर, विहिप जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, संघ के अशोक दांगी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष राहुल दांगी, कचनारिया सरपंच रामदयाल पालीवाल, अर्पित शर्मा, शिवसिंह हबीपुरा, रामेश्वर दांगी, देवीसिंह लववंशी, जनपद सदस्य डॉ. रामबाबू मीना, बद्री मीना, कल्याण तोमर, कैलाश प्रजापति, अभिषेक गुर्जर, पिंकू बना, पीडी गौड़, कमल गौड़, राहुल गोड़, रामेश्वर अतरालिया, पुरूषोत्तम शर्मा, विजय दांगी, राजेश दांगी, सरपंच श्री गोस्वमी, बबलू, अमित शर्मा, राजेश शर्मा सहित मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।
गौ शरण मण्डल ने हाटकेश्वरधाम पर नीम, पीपल, आम, कदम, जामुन के पौधों का किया रोपण