ब्यावरा, ( भगवत शर्मा ) रविवार -सोमवार की दरमियान मध्य रात्रि में राष्ट्रीय राजमार्ग एबी रोड कांसौर कला जोड के पास कोई अज्ञात वाहन टक्कर मार कर चला गया, जिसमें 2 गाय की मौत हो गई, एक गंभीर घायल हो गई जिसका उपचार कर गौशाला भेजा गया है, प्राप्त जानकारी के अनुसार काँसौर कला जोड़ के यहाँ ग्रामीणों ने गायों को सड़क पर घायल अवस्था में देखा,उन्होंने जिसकी सूचना हिंदू हेल्प लाइन जिला अध्यक्ष रोहित शर्मा को दी,इसके बाद श्री शर्मा तुरंत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, उन्होंने बताया कि ज़ब हम मौके पर पहुंचे तब तक एक्सीडेंट में घायल दो गायों की मौत हो चुकी थी, एक गौमाता को सकुशल बचाया जा सका, जिसे 1033 की टीम की मदद से गौशाला भेजा गया, में 1033 टीम एवं प्रशासन का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ, जो मदद के लिए आगे आए है,मैं ग्रामीणो का भी दिल से आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने समय पर सूचना दी जिसकी वजह से कम से कम एक गौमाता को मरने से बचाया गया,अब गौमाता स्वस्थ है,मेरे साथ धर्मेंद्र गौड़, राहुल शिवहरे, दिलीप दांगी, सुमेर सोंधिया, महेश सोंधिया, मनोज शर्मा, ध्रुव गौड, एवं 1033 की टीम एवं अन्य कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे, उनका भी पुरा सहयोग रहा,