ब्यावरा ( सतीश यादव ) विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पीपलबे आश्रम मैं हाई स्कूल एवं मिडिल स्कूल के छात्रों द्वारा- आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में "हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा" रैली निकाली गई।दिल्ली हाई स्कूल से प्रारंभ होकर स्कूल के छात्रों द्वारा भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद जय भारत, विजय विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा, के नारों की गूंज के साथ रेली हाई स्कूल से प्रारंभ होकर गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए वापिस हाई स्कूल में रैली का समापन हुआ। रैली में मुख्य रूप से स्कूल के शिक्षकों के साथ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं गांव के जनप्रतिनिधि शामिल हुए।