ब्यावरा,पीजी कॉलेज में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और महाविद्यालय के छात्रों के द्वारा नगर मंत्री के नेतृत्व में बी.ए प्रथम वर्ष में अधिकतम विद्यार्थीयों के सेल्समैनशिप की परीक्षा छूट जाने के कारण पुनः परीक्षा करवाने की मांग को लेकर कुलसचिव के नाम का ज्ञापन प्राचार्य को सौपा गया, जिसमे उल्लेख है कि बीए प्रथम वर्ष के सभी विद्यार्थीयों की परीक्षा का समय महाविद्यालय में तीन से छह था,किंतु 8 अगस्त 2022 को जिस दिन इस विषय की परीक्षा होनी थी उस दिन परीक्षा का समय परिवर्तन कर 11 से 1 कर दिया गया, जिसके चलते बहुत सारे विद्यार्थीयों को सूचना नही होने के अभाव होने के कारण वे अपने पूर्व समय पर महाविद्यालय पहुंचे,और बाद में जब उन्होंने महाविद्यालय प्राचार्य से बात करनी चाही तो उन्होंने विद्यार्थीयों को उन्हीं की गलती बताकर भगा दिया,कई छात्र-छात्राएं परीक्षा देने से वंचित रहे, जिसको लेकर विद्यार्थी परिषद ने उन छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए उनके लिए नई परीक्षा तिथि घोषित करने के साथ ही महाविद्यालय द्वारा सभी विद्यार्थियों को कॉलेज संबंधी सूचना सही तरीके से पहुंचाने की व्यवस्था करने, कि मांग करता है, छात्र छात्राएं अपनी परीक्षा नियमित रूप से दे पाऐ। इस विषय पर तुरंत कार्यवाही की जाए अन्यथा विद्यार्थी परिषद छात्र हित मे आगे की कार्रवाई के लिए बाध्य होगा,
अभाविप कार्यकर्त्ताओ ने कुलसचिव के नाम सौपा ज्ञापन, परीक्षा पुनः करवाने की मांग कई छात्र-छात्राएं परीक्षा देने से रह गए वंचित,भविष्य का सवाल