ब्यावरा, आजादी का 75 वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया इसी कड़ी में ग्राम पंचायत निवानिया में नवनिर्वाचित जनपद सदस्य लखन यादव ने शासकीय स्कूल में राष्ट्रीय ध्वजा फहराया , राष्ट्रीय को सलामी दी गई, राष्ट्रीय गान किया गया,इस मोके पर जनपद सदस्य लखन यादव ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा आज गौरव व वैभव का दिन है,देश के वीर जवानों ने अपने प्राणों कि आहुति देकर देश को आज़ाद करवाया है,वहींऐसा पहली बार देखा गया कि हर घर तिरंगा हर मन तिरंगा, सभी लोगों ने अपने अपने घरो में स्वयं कि इच्छा से तिरंगा लगाया,इस मौके पर नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती राजल बाई, सरपंच प्रतिनिधि लखन यादव, शिक्षक-शिक्षकाए सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे,