ब्यावरा/आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर के सी.कॉन्वेंट हाई स्कूल मे ध्वजारोहण किया गया, इस अवसर पर स्कूल संचालक एवं लोधा लववंशी क्षत्रिय समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष , नवनिर्वाचित जनपद सदस्य इंदर सिंह लववंशी ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और विषिष्ठ अतिथि एम.एल.लववंशी डायरेक्टर फ्यूचर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट, और सभी शिक्षक/ शिक्षिकाओं का तिलक लगाकर माला पहना और शाल ओढा़कर स्वागत किया, इस मोके पर श्री लववंशी ने बच्चों को संबोधित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए उन्होंने कहा कि यह आजादी हमें यूं ही नहीं मिली इसके लिए हजारों लाखों क्रांतिकारियों ने वीर जवानों ने अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया तब जाकर हमें यह आजादी मिली है, हम सब.पर यह जिम्मेदारी है कि हम इस आजादी का महत्व समझे और देश की एकता अखंडता को बनाए,देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी क्रांतिकारियों को याद किया, साथही उन्होंने शिक्षा पर भी कहा कि बच्चों को मोबाइल और टीवी से बचना चाहिए और अपना अधिकतम समय पढा़ई मे लगाना चाहिए और गलत लोगों की संगत से बचना चाहिए तभी आपका भविष्य निर्माण होगा। सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरणा दी, अपने जीवन में कम से कम 10 पेड़ लगाए,और बड़े होने तक उनकी देखभाल करे। इस अवसर पर विद्यालय के सहप्राचार्य भोलाराम लववंशी , रामदयाल ,राम जीवन ,रीना लववंशी , राधा यादव , शिवानी गुप्ता मेम, बेजंती , राजकुमारी , राधेश्याम ,अमृत लाल आदि समस्त स्टाफ व नन्ने मुन्ने बच्चे उपस्थित रहे,अंत में आभार रामजीवन लववंशी ने व्यक्त किया।