तलेन - ( सतीश यादव ) जन्माष्टमी के अवसर पर एसबीएस कॉलेज के पीछे वार्ड क्रमांक 3 संजीवनी कॉलोनी में मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें समस्त कालोनी वासियो का सहयोग लेकर मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित किया गया मटकी फोड़ कार्यक्रम में महिला तथा पुरुष छोटे-छोटे समस्त बच्चों के द्वारा भाग लिया गया मटकी फोड़ कार्यक्रम में प्रथम राजू विश्वकर्मा ,द्वितीय वेदांत नाथ, तृतीय संतोष सेन, रहे सभी को तिलक लगाकर सम्मान स्वरूप पुरस्कार के रुप में प्रथम राधा कृष्ण जी की ,दुतीय,तृतीय खाटू श्याम जी की तस्वीर उपहार स्वरूप दी गई इस कार्यक्रम में विशेष योगदान राकेश यादव, ,रमेश भिलाला, गिरीश नाथ, मुकेश राजपूत, ईश्वर सिंह सोलंकी,शिवनारायण विश्वकर्मा, डॉ जयंत अधिकारी,पुलकित सेन का रहा समस्त प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर कार्यक्रम का समापन पूजा अर्चना के साथ किया गया ।