तलेन - श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर बैंक ऑफ इंडिया के पीछे स्थित कालोनी ने कृष्ण जन्मोत्सव पर नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा श्रीकृष्ण फैंसी ड्रेस में मनमोह लिया . वहीं मटकी फोड़ का आयोजन किया गया जिसमें तीन मटकी फोड़ी गयी, मटकी फोड़ में बच्चों सहित महिला पुरुषों ने भी भाग लिया. कॉलोनी के वरिष्ठ रूपेन्द्र सिंह जाट द्वारा बताया कि प्रति वर्ष कॉलोनी में मटकी फोड़ का आयोजन हर्षोल्लास से मनाया जाता है. आयोजन में रूपेन्द्र सिंह जाट, कुंवर आनंद सिसोदिया, डॉ राम सिलोरिया , रामचरण मालवीय , प्रवेन्द्रसिंह जाट, संजय मनावत, जितेंद्र राठौर, इंजी. मनमोहन मालवीय, डॉ संतोष राणा, सम्मलित रहे.