राजगढ़ कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित के निर्देशानुसार अखिल भारतीय मेडतवाल वैश्य समाज के तत्वाधान में नवयुवक संघ जीरापुर द्वारा मेडतवाल समाज धर्मशाला जीरापुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में 130 लोगों द्वारा रक्तदान किया गया। जिसमें मेडतवाल वैश्य समाज की लगभग 32 महिलाओं एवं गौ रक्षक समिति जीरापुर के 21 युवाओं द्वारा भी रक्तदान किया गया। कलेक्टर श्री दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में तहसीलदार जीरापुर श्री ए.आर. चिरामन, प्रभारी राजस्व निरीक्षक एवं हल्का पटवारी द्वारा संयुक्त रूप से अखिल भारतीय मेड़तवाल समाज के अध्यक्ष श्री मोहन सिंह जमीदार, महिला मोर्चा के अध्यक्ष श्रीमती कुसुम टांक एवं युवक संघ के अध्यक्ष श्री अजय बैरिस्टर तथा अन्य पदाधिकारियों को शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। कलेक्टर श्री दीक्षित की ओर से मेडतवाल समाज के पदाधिकारी सहयोगी एवं मेडिकल टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
मेडतवाल समाज धर्मशाला जीरापुर में रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन आयोजित शिविर में 130 लोगों द्वारा किया गया रक्तदान