तलेन— (सतीश यादव )क्षेत्र में लगभग 48 घंटे हो रही बारिश के चलते नदी नाले उफान पर रहे तलेन --पढ़ाना तलेन --बारवा खुर्रम अम ला र- नीनो र जबर दी आदि मार्ग से संपर्क टूट गया क्षेत्र के कई गांव के नाले उफान पर रहने से ग्रामीण जनों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया तलेन पढ़ाना मार्ग रविवार शाम 6:00 बजे से नेवज नदी के उफान आ जाने से बंद है *इन क्षेत्रों में भर आया पानी* उगल नदी का पानी उप मंडी प्रांगण में भर गया जिससे वहां का ऑफिस खाली करना पड़ा समीप में ही दो छात्रावास भवन है उनको भी खाली करके बच्चों को किराए के मकान में सुरक्षित रखा गया आज से कुछ वर्ष पूर्व इन दोनों छात्रावास में पानी भर चुका था इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से यहां से बच्चों को हटाया गया तलेन के विद्युत सप्लाई केंद्र प्रांगण में बारिश का काफी पानी भर जाने से 8 घंटे विद्युत सप्लाई बंद रही जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया विद्युत मंडल के समीप वार्ड क्रमांक 3 मैं झुग्गी झोपड़ी के निवासियों के इस रास्ते पर काफी पानी भर जाने से इन गरीब बस्तियों वालों को काफी परेशानी आवागमन में आई सड़क के साइड से नाली बन जाने से इस बारिश का पानी का निकासी व्यवस्थित नहीं होने से इस परेशानी का सामना क्षेत्रवासियों करना पड़ रहा है इस जगह पर काफी दूर से खेतों का पानी तक इधर ही वह कर आता है मेला ग्राउंड में भी काफी पानी भर गया जिससे इस प्रांगण में रहने वाले झुग्गी झोपड़ियों तक मैं पानी भरा गया और उनकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई मेला ग्राउंड का पानी की निकासी पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है वार्ड क्रमांक 14 तलैया के समीप बने मकान तक भी पानी इस तलैया का आ गया हालांकि प्रशासन दिनभर सतर्कता के तहत सूचना देता रहा परंतु जहां पानी भरा गया है वहां की निकासी नितांत होना अति आवश्यक है वार्ड क्रमांक 3 मेला ग्राउंड तथा विद्युत मंडल के समीप पानी की निकासी की व्यवस्था पर प्रशासन अति शीघ्र ध्यान दें विद्युत मंडल के समीप ही कन्या छात्रावास तथा गरीब बस्ती के लोग रहते हैं इस मार्ग पर दो से 4 फीट पानी भर जाता है जिससे आने जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है मेला ग्राउंड में झुग्गी झोपड़ी के अलावा कन्या शाला पशु चिकित्सालय के शासकीय भवन भी हैं इस प्रांगण में पानी भर जाने से शासन की इन बिल्डिंग तक पानी भरा रहता है दीवारों में पानी बैठ रहा है जिससे लाखों रुपए की बिल्डिंग खतरे से खाली नहीं है