तलेन ( सतीश यादव ) मंगलवार को नगर परिषद प्रांगण में नव निर्वाचित अध्यक्ष नारायण सिंह यादव उपाध्यक्ष मधु यादव व पार्षदो का पद भार एव शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है वही कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष दिलवर यादव पूर्व मंत्री बद्री लाल यादव नरसिंह गढ़ विधायक राज्यवर्धन सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश लवंशी की अध्यक्षता में सम्पन हुआ कार्य क्रम का शुभारंभ मा सरस्वती के पूजा अर्चना के साथ किया वही तत पश्यात आगंतुक अतिथियों अध्यक्ष उपाध्यक्ष व पार्षदों का मुख्य नगर परिषद अधिकारी मोहमद अशफाक व कर्मचारियों द्वारा हार फूल साफ़ा व पुष्प गुच्छ भेट करके किया गया वही उसके बाद विधायक द्वारा सभी पार्षदों अध्यक्ष उपाध्यक्ष को शपथ दिलवाई तत्पश्चात अतिथि यो का उदबोधन हुआ इस मौके पर मंच पर पचोर नगर पालिका अध्यक्ष विकास करोडिया उपाध्यक्ष राम भरोसे यादव महिला मोर्च जिला सदस्य सरिता सहगल पूर्व न प अध्यक्ष चन्दर सिंह यादव पूर्व न प अध्यक्ष प्रतिनधि संजय भट्टर राधेश्याम पचवार्य पीरू लाल भत्कारिया कृष्ण पाल बना मौजूद रहे । वही इस अवसर पर नायब तहसीलदार सौरभ शर्मा थाना प्रभारी उमा शंकर मुकाती डॉ उत्कर्ष तिवारी सहित नगर गणमान्य नागरिक नव निर्वाचित पार्षदो सहित नगर परिषद कर्मचारी व पत्रकार गण उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन हरि सिंह केश वाल ने किया व आभार इंजीनियर राजेन्द्र यादव ने माना ।
समारोह पूर्वक हुआ नव निर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षदो का पद भार एव शपथ ग्रहण समारोह संपन्न