ब्यावरा, नगर में अति वर्षा के दौरान भवरगंज निवासी मनीष जादौन व उनकी टीम ने बाढ़ में फंसे लोगों की भरपूर मदद की , उन्होंने पूरी रात जागकर बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, भारी वर्षा होने से भवरगंज निचली बस्ती में लोगों के घरों में पानी भर गया था, जिनका सामान निकलवा कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया, व लोगों को भी पानी से निकाला, उन्होंने जिस तरहा से बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद की वहा वाकेय में काबिले तारीफ है,उन्होंने बताया की लगातार दो दिनों से बारिश होने से लोगों के घरों में पानी घुसने लगा लोग परेशान हो रहे थे,प्रशासन भी लोगों की मदद करने में लगा हुआ था, फिर भी लोगों को मदद नही मिल पा रही थी, लोग परेशान हो रहे थे,और हमारे मोहल्ले हनुमान मंदिर के पास वाली जगह में पूरी तरह से मानो तालाब में परिवर्तन हो गया हो पूरे जगह में पानी भर गया था, लोगों अपने घरों से निकल नही पा रहे थे, जिन्हे में रस्सी बांध सुरक्षित जगह पर ले जाया गया,जो अधिक उम्र के बुजुर्ग व्यक्ति थे उनको हमारी टीम के द्वारा तीसरी मंजिल तक सुरक्षित पहुंचाया गया, वहीं में पुलिस प्रशासन को भी धन्यवाद देता हूँ जो पूरे समय हमारी मदद के लिए खड़े रहे
अति वर्षा के दौरान भवरगंज निवासी मनीष जादौन व उनकी टीम ने बाढ़ में पीड़ितों की मदद की