ब्यावरा, विगत दिनों भारी बारिश के चलते कई लोगों की खाद्यान्न सामग्री खराब हो गई है, जिसके चलते उन्हें परेशान का सामना करना पड़ रहा है, जिनमे अधिकांश गरीब लोग हैं, वहीं इस बार उपभोक्ता,राशन दुकान पर समय से राशन नही मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है, सूत्रों के मुताबिक उपभोक्ता राशन दुकानों पर ट्रांसपोर्ट करने वाले संचालक की मनामानी देखने में आ रही है अगस्त माह पुरा निकल गया लेकिन नगर की अधिकांश उपभोक्ता राशन दुकानों पर महीने के अंतिम दिनों तक राशन नही पंहुचा पाया, जिसमे कई ना कई खाद्य विभाग अनदेखी सामने आई है, खाद विभाग की अनदेखी के चलते ट्रांसफर संचालक डिलीवरी से धीरे-धीरे उपभोक्ता दुकानों पर सामग्री पहुंचा रहा है, परिवहन कर्ता की लापरवाही के चलते राशन दुकानो पर आज दिनांक तक खाद्यान्न नहीं पहुंच सका है, अभी तक खाद्यान्न राशन दुकानों पर नहीं पहुंचने इसकी क्या वजह हो सकती है कई इस इस्थिती के चलते कालाबाजारी की भेंट ना चड जाएगा राशन यहां एक सोचनीय विषय है क्योंकि हाल ही में पास के मनोहर थाने में 4000 हजार क्विंटल चावल पकड़ाया है,जिसको राजगढ़ जिले का होने की संभावना जताई जा रही है,अब देखना यहां है की प्रशासन कितना सचेत रह पता है, या नहीं...? *कई गरीब की थाली से राशन ग़ायब ना हो जाए* ट्रांसपोर्टिंग ठेकेदार द्वार बड़े आराम से और धीरे-धीरे हमारे दुकानों पर राशन पहुंचाता है उसका खेल विगत कई महीनों जारी है वहाँ हर माह अंतिम दिनों में ही राशन पहुंच रहा है, जिससे हम उपभोक्ताओ को समय पर राशन नहीं दे पाते हैं खाद विभाग को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए जिससे कि नचले तरीके से कार्य करे,और इस माह भी समय पर उपभोक्ताओ को राशन नही मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है, जिसके कारण ऐसा लगता है कई गरीब की थाली से राशन ग़ायब ना हो जाए..?