तलेन नगर तलेन के पचोर रोड स्थित भगवान श्री हीरामण महाराज के मंदिर का जीर्णोद्धार करवाकर शुक्रवार को भगवान हीरामण महाराज की प्रतिमा की विधि-विधान पूर्वक पुनर्स्थापना की गई। इस मौके पर नगर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुगणों ने कार्यक्रम में पहुंचकर दर्शनों का लाभ लिया। इस मौके पर मंदिर के पंडा जी जगदीश गुर्जर, पंडित नंदकिशोर दुबे, मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी,पंडित पवन शर्मा, पुरुषोत्तम यादव, दिलबर यादव, सहित कई नगर व आसपास क्षेत्र के महिला, पुरुष उपस्थित रहे।