छतरपुर | 15-जनवरी-2017 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि 30 जनवरी के अवसर पर जिले में मद्य निषेध संकल्प दिवस मनाया जायेगा। इसका उद्देश्य समाज के सभी वर्गों में बढ़ती हुयी मदिरापान एवं मादक पदार्थों के सेवन की प्रवृत्ति की रोकथाम एवं इसके दुष्परिणामों से समाज को अवगत कराकर नशा छोड़ने के लिये प्रेरित करना है। इस अवसर पर स्वेच्छा से मदिरापान का त्याग करने वाले व्यक्तियों से संकल्प पत्र भरवाया जायेगा एवं संकल्प दिलाया जायेगा। इस दिन सेमीनार, वर्कशाप, रैली, प्रदर्शनी, वाद-विवाद एवं निबंध लेखन तथा पोस्टर प्रतियोगितायें एवं नाटक, गीत व नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर आमजन को जागरूक किया जायेगा।