तलेन (सतीश यादव) इंडियातेज़ - राजगढ़ जिले में चल रही शालेय खेल प्रतियोगिता में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तलेन के छात्र बबलू नायक ,काकुल वात्रे ने नरसिंहगढ़ तहसील की तरफ से खेलते हुए कराटे प्रतियोगिता में राजगढ़ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं नवीन तिवारी एवं धनराज ने कुश्ती प्रतियोगिता में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया इन चारों का चयन राजगढ़ जिले की तरफ से संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर संस्था के प्राचार्य श्री अशोक कुमार पाटीदार वरिष्ठ अध्यापक श्री हीरालाल लववंशी , गोपाल कृष्ण यादव, खेल प्रशिक्षक अनिल कुमार यादव एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ,अभिभावकों, मित्रो ने छात्र छात्राओं की इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।
शासकीय हाई स्कूल के छात्र छात्राओं ने खेल प्रतियोगिता में नगर का किया नाम रोशन।