राजगढ़ रक्तदान अमृत महोत्सव हेतु विशाल रक्तदान शिविरों का आयोजन 17 सितंबर, 2022 को किया जाना हैं। स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने हेतु 17 सितंबर से 01 अक्टूबर, 2022 तक शिविरों का आयोजन होगा। प्रतिभागी डोनर्स जो भी रक्तदान करना चाहते हैं। उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन ऑनलाईन पोर्टल ई- रक्तकोष के माध्यम से करना होगा। जिले में आयोजित होने वाले शिविरों कि जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध हैं। जिले में 17 सितंबर, 2022 को जीरापुर, खिलचीपुर, राजगढ़, ब्यावरा, सुठालिया, नरसिंहगड़, पचोर तथा सारंगपुर में ब्लड डोनेशन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। समस्त रक्तदाताओं से आग्रह किया जाता है कि मानवता के इस पुनीत कार्य से जुड़े और 17 सितंबर, 2022 को स्वैच्छिक रक्तदान अभियान को सफल बनाएं। बहुमूल्य जीवन को बचाने में सहयोग प्रदान करें। आप का रक्तदान किसी का जीवन बचा सकता हैं। रक्तदान सामाजिक एकजुटता का प्रतीक हैं। रक्तदान महाअभियान में किसी भी प्रकार के सहयोग जानकारी हेतु डॉ. महेंद्रपाल सिंह दूरभाष 9300881662 पर संपर्क किया जा सकता है। समा.क्र./807/054/09/2022 ........0......