राजगढ़ वर्षा ऋतु में जिले में 01 जून, 2022 से आज दिनांक 14 सितम्बर, 2022 तक जिले में 1563.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में बीते 24 घंटे में आज प्रातः 08ः00 बजे तक 22.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की है। जिले में गत वर्ष इसी अवधि में 1066.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले की वर्षा ऋतु में सामान्य औसत वर्षा 1100 मी.मी. है। अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा जिले के विभिन्न वर्षामापी केन्द्रवार दर्ज बीते चौबीस घंटे में वर्षा की दी गई जानकारी अनुसार वर्षामापी केन्द्र तहसील जीरापुर में 8.0 मिलीमीटर, खिलचीपुर में 11.0, राजगढ़ में 15.3, ब्यावरा में 27.0, नरसिंहगढ़ में 55.0, सारंगपुर में 8.0 तथा तहसील पचोर में 30.1 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।
बीते 24 घंटे में 22.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अब तक दर्ज हुई 1563.4 मि.मी. वर्षा