इंडियातेज़ तलेन - ( सतीश यादव ) पितृमोक्ष अमावस्या के अवसर पर श्याम परिवार मंडल तलेन के तत्वावधान में बाबा खाटू श्याम जी का भव्य महाकीर्तन का पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सीमा संजय भट्टर के निवास पर हुआ जहाँ बाबा के पूजन के साथ ज्योति जगाई गई जिसमे छप्पन भोग इत्र वर्षा के साथ देर रात तक सु मधुर भजनों से भक्तों को झुमाया । वही कीर्तिन में भजनों की हजारी देवेंद्र जी पटलावाद दीपक सिसोदिया अकोदिया, दीपक शर्मा धामन्दा , सचिन जैन आष्टा , देवेंद्र तोमर गोकलपुर ,भावना परमार शुजालपुर , तेजसिंह ठाकुर शाजापुर ने देर रात तक बाबा को भजन रूपी अरदास लगाई । वही उल्लेखनीय है यह अमावस्या मासिक कीर्तिन श्याम परिवार मंडल तलेन द्वारा संचालित किया जाता है जिसमे 50 सदस्यो की समिति है जिस महा जिस भी सदस्य की पर्ची निकलती है वह मंडल के द्वारा निःशुल्क कीर्तन किया जाता है जिसमे सभी छेत्र के भजन प्रवाहक सादर आमंत्रित रहते है वही इस मौके पर अजय भट्टड़ विजय भट्टड़ नवीन भट्टड़ प्रशांत सोनी बसंत जैन राजू सेन अंकित शर्मा नंदू पंवार अवधेश यादव श्याम राठौर हरि राठौर शिव प्रसाद शर्मा लक्ष्मी नारायण यादव मनमोहन यादव आनंद सिसोदिया सतीश यादव देव सिंह लवंवशी मेकेनिक दिनेश यादव हर्षल अग्रवाल आंनद डांगरा सहित सैकड़ों की संख्या में श्याम प्रेमी उपस्थित थे वही म्यूजिकल में चंदन भैया व उनकी टीम व लखदातार साउंड संचालक पवन पुष्पद द्वारा सेवा दी गयी कीर्तन के पश्यात देर रात को बाबा की आरती के पश्यात प्रसाद वितरण हुआ