तलेन -( सतीश यादव ,) असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयदशमी नगर में धूमधाम से मनाया गया वही मंडलोई पूरा मंदिर से भगवान राम झांकी अखाड़ों व डीजे व ढोल के साथ निकली जो चौधरी पूरा बड़ा मंदिर गांधी चौक नरसिंह चोरहा इकलेरा रोड होते हुए रावण बड़ली पहुँची जहाँ भगवान राम दरबार का स्वागत व आरती नगर पटेल व नगर परिषद नारायण सिंह यादव द्वारा की गई वही अखाड़ों के उस्ताद प्रशासनिक अधिकारीयो थाना प्रभारी सी एम ओ नायब तहसीलदार का सम्मान हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष चन्दर सिंह यादव द्वारा साफ़ा पहना कर किया गया दहन के पूर्व नगर परिषद द्वारा आकर्षक व रंग बिरंगी आतिश बाजी की गई वही तत्पश्यात नगर परिषद द्वारा निर्मित 35 ऊंचे रावण के पुतले में आग लगाई गई व रावण धु धु कर जलने लगे वही उसके बाद लोगो ने एक दूसरे को गले मिल कर विजय दशमी की शुभकामनाएं दी ।
तलेन नगर में किया 35 फ़ीट ऊंचे रावण का दहन