उमरिया | 15-जनवरी-2017 कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह ने रात्रि कडकडाती ठण्ड में रेल्वे स्टेशन में गरीब, असहाय एवं कमजोर लोगों को कंबल बांटा। इस दौरान उनकी धर्म पत्नी श्रीमती मीनू सिंह पाण्डेय भी उपस्थित रही। कलेक्टर ने कल्लू बाई, विजय बुढ़ार, विजय चंदिया, सीमा विलायतकला, अजय कुमार यादव अमलई, जोहरा बेगम उमरिया, राजू यादव गोविंद, राकेश चंदेल सिंह मार्को, राजा, देवा चौधरी, रिक्सा एवं आटो चालको सहित डेढ़ दर्जन से अधिक कंबल वितरित किया। कंबल पाकर कल्लू बाई ने कहा कि अब चाहे जितनी ठण्ड पड़े रात ठीक से कटेगी। गुदडी के बीच में ठिठुरती सीमा ने कहा कि सोचा भी नही था कि इतनी रात्रि में कोई मदद के लिए आएगा , लेकिन कलेक्टर एवं उनकी पत्नी ने कंबल देकर जो उपकार किया है उसके लिए जीवन भर उन्हें दुआएं देंगी।
रात्रि कड़कड़ाती ठण्ड में कलेक्टर सपत्निक गरीबों को कंबल वितरित किया