ब्यावरा, ( भगवत शर्मा )ग्राम पंचायत कालीपीठ हायर सेकेण्डरी और माध्यमिक स्कूल में स्वास्थ्य विभाग और USAID से सहयोग प्राप्त M-RITE प्रोजेक्ट के अंतर्गत आसरा संस्था द्वारा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाया गया जिसमे विद्यालय के 150 छात्र-छात्राए मौजूद रहे , मानसिक स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम में ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राहुल पिपलोटिया ने मानसिक स्वास्थ्य को लेकर विद्यार्थियों से चर्चा की साथ ही रोचक गतिविधियां भी आयोजित की गई। खेल के माध्यम से बच्चो को नकारात्मक सोच और चिंता से मुक्त वातावरण निर्मित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य अशोक मेहुरिया,शिक्षक श्री मति रजनी,श्रीमती ज्योति परिहार, राम भरोस लववंशी, आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिति राजगढ़ जिला समन्वयक आरके इस के राहुल, इमरान खान,मास्टर ट्रेनर रानी चौहान देवेंद्र दांगी,आशा कार्यकर्त्ता शारदा दांगी,शशि दांगी, संतोष दांगी, एवं ग्राम के साथिया सहित स्कूली बच्चे मौजूद रहे l