ब्यावरा, ( भगवत शर्मा )आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिति USAID से सहयोग प्राप्त M-RITE प्रोजेक्ट के अंतर्गत कौवेक्सीन से छूटे हुए लोगों को जागरूक करने एवं उन्हें प्रेरित करने के लिए जिले में सलग्न प्रचार प्रसार किया जा रहा है, जिससे प्रेरित होकर कई लोग वेक्सीन भी लगवा रहे है,टीम के द्वारा गांव के हर -घर , ईट भट्टे बनाने वाले, गरीब मजदूर वर्ग जो गांव फेरी करने वाले, पलायन कर दूसरे प्रदेश से आए ऐसे हर वर्ग के लोगों से मिल कर उन्हें वेक्सीन लगी या नहीं, अगर किसी कारण छूट गए तो उनका वेक्सीनेशन भी करवाया जा रहा है, ऐसी जानकारी लोगों से ली जा रही है, साथ ही बचे हुए लोगों को मोटीवेट भी किया जा रहा है, आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिति के जिला समन्वयक इमरान खान ने बताया कि हमारे सीसी और बीसी गांव में जा रहे लोगों को जागरूक कर रहे है,लेकिन अभी भी लोगों में वेक्सीन को लेकर बहुत सी भांतिया फैली हुई है, उन्हें भी दूर किया जा रहा है, हमारे द्वारा ग्राम करनवास मे वर्ल्ड डायबेटिक दिवस मनाया गया जिसमे शुगर की बीमारी के लक्षण एवं उपचार के बारे में बताया गया,साथही डॉक्टरों द्वारा शुगर पेशंटो की जाँच भी करवाई गईं , वहीं ब्यावरा ब्लॉक में भी बाल दिवस पर लोह पीटा समाज के बच्चों के साथ हमारे बी सी और सीसी ने उनके बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया, हमारा उद्देश्य जिले में अधिक से अधिक लोगों को वेक्सीनेशन के प्रति जागरूक करना है और उनका वेक्सीनेशन करवाना है, हमारी संस्था द्वारा जिले में वेक्सीन वेन के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है,जिले में सलग्न प्रचार-प्रसार किया जा रहा,राजगढ़ में ब्लॉक समन्वयक राहुल पिपलोटिया द्वारा भी बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया,जिससे लोग प्रेरित हो रहे,इस मोके पर करनवास सरपंच मुकेश यादव CHO संजय वर्मा, सन पूजा, आरती नारपुरे,आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता विमला,कौशल्या,आचार्य, निर्मला देवी, गीता गुर्जर, रुक्मणि, गायत्री सेन, आसरा लोक कल्याण समिति ब्लॉक समन्वयक गोपाल वर्मा, भावना यादव , क्लास्टर कोर्डिनेटर, भगवत शर्मा, भोलाराम वर्मा सुरेश वर्मा, दिलीप सहित ग्रामीण जन मौजूद थे,