तलेन - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद तलेन द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारंभ होकर तलेन के प्रमुख मार्गो से होती हुई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुई जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता अलग नंदन आदि ने की मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कि प्रांत से छात्रा प्रमुख मुस्कान जी द्वारा छात्राओं को संबोधित किया गया मुख्य अतिथि के रूप में सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य चैन सिंह जी रहे और मध्य प्रदेश पुलिस कॉन्स्टेबल रचना द्वारा छात्राओं को आत्म सुरक्षा के बारे में बताया गया वही अतिथियों का स्वागत दीपक यादव जिला एस एफ डी प्रमुख एवं बंटी राठौर पवन नाथ राजेश सोनी छोटू भतकारिया द्वारा किया गया कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर एसबीएस स्कूल संस्कार कान्वेंट स्कूल मास्टरमाइंड स्कूल एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे कार्यक्रम में सारंगपुर विभाग संयोजक बादल यादव उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन ज्योति अहिरवार द्वारा किया गया कार्यक्रम में आभार नगर अध्यक्ष विजेंद्र राजपूत द्वारा माना गया ।