तलेन 18व19 नवंबर को संस्कार कांवेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल तलेन में विद्यालय स्तर पर दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमे खो खो, कब्बड्डी, दौड़ आदि प्रतियोगिता हुई। उक्त प्रतियोगिता में बच्चो ने बड़ चढ़कर हिस्सा लिया,जिसमे स्कूल संचालक देव सिंह यादव ने उक्त कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। उक्त प्रतियोगिता में विद्यालय के खेल शिक्षक राजेंद्र यादव,कोच गोवर्धन लववंशी, महेश यादव, रकीब मोहम्मद और हुकम चंद्र राठौर का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का विधिवत समापन प्रभारी प्राचार्य पवन यादव के उदबोधन के साथ हुआ।