राजगढ़ - कलेक्टर श्री हर्ष दीक्षित के निर्देशन में राजस्व,पुलिस एवं कृषि विभाग द्वारा जीरापुर के ग्राम झाड़माउ में यूरिया का अवैध भंडारण करने पर श्री मांगीलाल टेलर पिता श्री रामनिवास टेलर के मकान में 47 बोरी यूरिया खाद जब्ती की कारवाई की गई। संबंधित के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए जाने की कारवाई भी की जा रही है।
यूरिया का अवैध भंडारण पर जिला कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने की कार्यवाही यूरिया की बोरीया जब्त