तलेन शुक्रवार को सर्वोदय स्कूल में बाल मेले का आयोजन हुआ। जिसमे बाल मेले का शुभारंभ हुआ वही कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी राजगढ़ बी एस बीसोरिया विशिष्ट जिला पंचायत उपाध्यक्ष पर्वत सिंह यादव विशेष अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष अकोदिया नरेंद्र यादव अतिथि के रूप में उपस्थित थे ।वही बाल मेले में बच्चों द्वारा, विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टाल, विज्ञान प्रदर्शनी, रंगोली चित्रकला व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मेले में बच्चों के अभिभावक गण,नगर के विद्यालयों छात्र-छात्राएं व काफी संख्या में नगर के लोग मेला देखने पहुंचे।वही कार्यक्रम में आये अतिथियो का स्वागत सम्मान संस्था संचालक ओम यादव प्रचार्य हेमराज व लोकेश यादव ने किया व आभार धर्मेंद्र यादव भानेज ने माना ।