महेन्द्र शर्मा वजीरपुर, भाजपा की जन आक्रोश रैली का वजीरपुर में पड़ाव सोमवार को होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे के मुख्य बाजार में पैदल मार्च किया। इस दौरान पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए यह जनाक्रोश रथ यात्रा निकाली जा रही है । जो गांव गांव ढाणी ढाणी में होकर सभी लोगों से जन संपर्क करते हुए निकल रही है। गुर्जर ने बताया कि कांग्रेस सरकार के राज में गुंडाराज और जंगलराज पूरी तरह से पनप गया है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।