अनिल उपाध्याय खातेगांव मध्य प्रदेश से उडीसा राज्य मे लगातार प्याज का अवैध परिवहन हो रहा है।जिससे मंडी की टैक्स की चोरी हो रही है। खातेगांव उड़नदस्ता पिछले कुछ समय से लगातार सक्रिय होकर ऐसे वाहनों को पकड़ रहा है जो बगैर मंडी दस्तावेजों के उडीसा पहुंच रहे हैं। मंडी कर्मचारियों ने मंडी टैक्स चोरी करने वाले एक ट्रक को गुरुवार पकड़ा है, जो प्याज लेकर उज्जैन से उड़ीसा जा रहा था जिनसे 5 गुना मंडी शुल्क 16200 रुपए वसूला गया। जिसके बाद ट्रक को छोड़ा गया है। ट्रक में 302,90 कुंटल प्याज भरा हुआ था। खातेगांव मंडी सचिव रामभरोस घोसवाल के निर्देशन में मंडी इंस्पेक्टर रघुनाथ सिंह लोहिया उपनिरीक्षक मोहन सिंह धायना ,सुरक्षा अधिकारी मूलचंद रघुवंशी ने की हे। ने उक्त ट्रक को घेराबंदी कर नेमावर रोड से पकड़ा और उसे मंडी लेकर पहुंचे जहां उसके दस्तावेजों की जांच की गई जांच करने पर उसके पास किसी प्रकार के परिवहन के दस्तावेज नहीं मिले उसके खिलाफ 5 गुना मंडी शुल्क 14200 एवं 2000 समझौता शुल्क कुल 16200 रुपए की वसूली की गई हे। शुल्क वसूलने के बाद ट्रक को छोड़ दिया गया है। फोटो