तलेन गुजरात विधानसभा चुनाव में गोधरा विधानसभा प्रभारी पूर्व विधायक जसवंत सिंह हाड़ा का नगर तलेन नगर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री जिला शाजापुर माखन सिंह यादव ठेकेदार के निवास तलेन पर भव्य स्वागत किया गया। गोधरा के प्रभारी श्री जसवंत सिंह हाड़ा जी को पुष्प माला पहनाकर बधाई दी, इस मोके पर प्रभुसिंह राजपूत, विष्णु शर्मा, भवानी शंकर परमार, माखन सिंह यादव , कैलाश मोहन जी यादव, मानसिंह यादव, और कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे, गौरतलब हे की श्री हाड़ा पूर्व को गोधरा विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया था ।आये नतीजों में गोधरा विधानसभा भाजपा प्रत्याशी सी. के. राहुल जी द्वारा 35 हजार से भी अधिक मतो से विजय श्री हासिल की हे, इस विधानसभा में श्री हाड़ा जी द्वारा कठिन परिश्रम किया गया था और कार्यकर्ताओ से सतत सम्पर्क बनाये रखा था ।
गुजरात जीत पर गोधरा विधानसभा प्रभारी श्री हाड़ा का हुआ भव्य स्वागत.