अनिल उपाध्याय खातेगांव देश में प्रतिदिन हो रहे सड़क हादसे में अनेक युवाओं की असमय मौत हो जाती है। जिसको लेकर समाज व सरकार दोनों चिंतित हैं। लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सरकार ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है। शासन के निर्देश पर खातेगांव पुलिस द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक डॉ शिव दयाल सिंह एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा एसडीओपी ज्योर्ति उमठ के निर्देशन में थाना प्रभारी विक्रांत झंझोट की मार्गदर्शन में शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल व शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मे छात्र-छात्राओं को Si सपना रावत ,Si विनय सिंह बघेल ,Si प्रमोद कश्यप ,AS i विजय जाट,ASi अजय शर्मा ने शासकीय कन्या हाई सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य मनीष यादव, शिक्षक राधेश्याम मालवीय शशिकांत यादव शिक्षक एवं शिक्षिकाओं सहित स्टाफ की मौजूदगी में सड़क सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान की शपथ दिलाई। उन्होंने बच्चों को यातायात व सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करते हुए लोगों को नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं को कम करने का संकल्प भी दिलाया। जिससे बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं में अंकुश लगाया जा सके। एसआई सपना रावत ने सड़क के नियमों, ट्रैफिक के दौरान सीट बेल्ट लगाने तथा हेलमेट लगाने की भी अपील की। *इन बिंदुओं पर दिलाई गई शपथ* मैं शपथ लेता हूं/लेती हूं, कि सड़क पर वाहन चलाने से पहले सभी सुरक्षा संबंधी बातों का ध्यान रखूंगा/रखूंगी। यातायात नियमों का हमेशा खुद और अपने परिजनों से पालन कराऊंगा/करवाऊंगी। दो पहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनूंगा/पहनूंगी। कार चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाऊंगा/लगाऊंगी। कभी भी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाऊंगा/चलाऊंगी। वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन पर बात नहीं करूंगा/करूंगी। मैं हमेशा एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड गाड़ियों को पहले जाने के लिए रास्ता दूंगा/दूंगी। सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद करने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा/रहूंगी।