महेन्द्र शर्मा, वजीरपुर, ब्राह्मण धर्मशाला में रविवार को ब्राह्मण समाज की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।जिसमें समाज के अनेक मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।तहसील कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष अखिलेश शर्मा ने बताया कि ब्राह्मण समाज की तहसील कार्यकारिणी, ब्राह्मण युवा कार्यकारिणी तथा वजीरपुर ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक तहसील अध्यक्ष घनश्याम पाराशर की अध्यक्षता में आयोजित की गई । ब्राह्मण समाज की संयुक्त बैठक में संगठन के वरिष्ठ सदस्य कुसांय निवासी दामोदर लाल शर्मा ने भगवान परशुराम के चित्रपट पर दीप प्रज्ज्वलित कर अपने वक्तव्य में कहा कि समाज का संगठन मजबूत हो। क्षेत्र में समाज के लोगों की समस्याओं पर विचार कर अध्यक्ष महोदय निवारण का प्रयास कर सामाजिक स्तर को अग्रणी करे। ब्राह्मण समाज के तहसील मंत्री गोपाल शर्मा ने समाज द्वारा किए गए कार्य और बैठक की कार्रवाई को सभी के समक्ष पढ़कर सुनाया। इसके बाद समाज में चल रहे सामाजिक सर्वेक्षण की समीक्षा कर विचार विमर्श कर शेष कार्य को जल्द ही पूरा करने के लिए तहसील अध्यक्ष ने कमेटी को निर्देश दिए। समाज के संगठन को मजबूत करने के लिए ग्राम स्तर पर ईकाई का गठन करने पर विचार विमर्श कर अध्यक्ष महोदय ने प्रभारी पर्यवेक्षक की घोषणा करते हुए बैठक में गोपाल लाल शर्मा व अखिलेश शर्मा को ग्राम कुसांय ,रायपुर तथा की ,परषोत्तम शर्मा,वृजेश शर्मा को मोहचा,रेण्डायल तथा मालपुर की, अशोक शर्मा व दामोदर शर्मा को खंडीप,फुलवाड़ा पेपट की,परशोतम ,जगदीश शर्मा को ग्राम सुन्दरपुर, शैवाला, किशोरपुर तथा बगलाई की, दामोदर शुक्ला को ग्राम मैड़ी की, बड़ौली,मीणा बड़ौदा तथा खेड़ला ग्राम की सीताराम सीताराम शर्मा व प्रकाश शर्मा तथा जीवली,ड़ोब, छान, शेखपुर, श्यारौली, छोटी उदेई तथा खरेड़ा ग्राम की जिम्मेदारी दामोदर लाल, पुरूषोंत्तम तथा अध्यक्ष महोदय घनश्याम शर्मा ने लेते हुए बैठक में आए सभी बन्धुओं का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर प्रवीण गुरदैनिया, अशोक कुमार शर्मा, छोटेलाल व्यास ,वजीरपुर अध्यक्ष सत्यनारायण त्रिवेदी, रमेश शर्मा, भूदेव शर्मा, मग्नेश्वर शर्मा तथा रामदयाल सहित अनेक प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।