अनिल उपाध्याय देवास ब्यूरो नगर परिषद नेमावर द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के तहत नगर में बाजार क्षेत्रों में एवं नगर की किराना व्यापारी होटल संचालक फल विक्रेता सब्जी विक्रेता आदि पर चालानी कार्यवाही प्रस्तावित की गई एवं नगर के मुख्य पार्किंग स्थल सिद्धनाथ घाट पर अतिक्रमण हटाया जा कर नगर परिषद की टीम द्वारा तकत आदि को हटाया गया एवं गाइडलाइन अनुसार स्वच्छ भारत मिशन स्वच्छता सर्वेक्षण को सफल बनाने के उद्देश्य नगर में समस्त 15 वार्डों में एवं सार्वजनिक क्षेत्रों में पर्यटक तीर्थ स्थल सिद्धनाथ घाट नर्मदा तट पर घाटों की विशेष रात्रि कालीन सफाई नगर के नागरिकों द्वारा प्रतिदिन की जा रही है जिसमें माननीय जनप्रतिनिधि गण महोदय एवं नगर परिषद अध्यक्ष महोदय श्री कृष्ण गोपाल अग्रवाल जी द्वारा सत प्रतिशत गाइडलाइन के तहत साफ सफाई किए जाने पर ध्यान दिया जा रहा है मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री बलीराम मंडलोई के द्वारा अपने राजस्व अमला स्वास्थ्य अमला एवं सहयोगी स्वास्तिक संस्था के सहयोग से प्रतिदिन स्वच्छता पर कार्य किया जा कर डोर टू डोर कचरा संग्रहण एवं स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ स्वच्छता कार्यशाला का आयोजन एवं नगर के नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता फीडबैक शिकायतों का निराकरण कराया जा रहा है एवं कचरा वाहनों से नगर में प्लास्टिक पन्नी बैन एवं स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए नागरिकों से अपील की जा रही है नगर में चालानी कार्यवाही किए जाने में एसबीएम नोडल अधिकारी देवेंद्र मांझी एवं राजस्व शाखा प्रभारी श्री संतोष मालवीय की टीम आनंद यादव आनंद केवट स्वास्तिक संस्था रेवा प्रसाद गोहला एवं कपिल केवट के सहयोग से नगर में गतिविधियां संचालित की गई अतिक्रमण हटाने एवं जप्ती की कार्यवाही सीएमओ बलिराम मंडलोई के अतिक्रमण हटाये जाने वाले दस्ता में ओमप्रकाश यादव प्रभारी लेखापाल, रामवक्स मर्सकोले विजय यादव भृत्य, देवेन्द्र मांझी SBM नोडल अधिकारी, दीपक घावरी प्रभारी दरोगा, सरवन गुर्जर, ओमप्रकाश कर्मा, आनंद केवट एवं सफाई मित्र के द्वारा कार्यवाही प्रस्तावित की गई।