अनिल उपाध्याय देवास/MP भगवान की कथाओं में पहुंचने पर हम भगवान की कथा से अच्छाइयां लेकर जाएं और बुराइयों को कथा पंडाल में ही छोड़ जाएं जिससे बार-बार कथाओं का श्रवण करने पर थोड़ी-थोड़ी अच्छाइयां यदि साथ ले जाएंगे तो अच्छाइयां अधिक एकत्रित होगी और बुराइयों को छोड़कर जाने से अच्छाइयों का संग्रह होगा l भगवान की कथाएं अनंतकोटी फल प्रदान करती है कथा परिसर में उपस्थित जनसमूह को भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के मंगल पावन अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराते हुए पंडित राज राजेश्वर शास्त्री ने कहा कि भगवान राम का जन्म, भगवान कृष्ण का जन्म जगत के कल्याण के लिए हुआ है उनके जीवन से मानव को बहुत कुछ प्रेरणा मिलती है  l भक्ति इतनी तेज होना चाहिए कि प्रभु हमारे प्रति दया का भाव रखें भक्त पहलाद की भक्ति से प्रभु नारायण जिस प्रकार प्रसन्न हुए और खंबे से प्रगट होकर भक्तों का कल्याण किया l श्रीमद् भागवत कथा परिसर में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया कथा परिसर मे । कथा के यजमान राजेंद्र यादव, दादाजी सेवा मंडल के अमृतलाल बागबान ,राजा ,गौरी लुनिया आदि भक्तों ने सुसज्जित वृंदावन धाम बनाया ,कथा परिसर को फूलों से सजाया गया । भगवान का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया आतिशबाजी के साथ भगवान का आगमन कथा पंडाल में हुआ । चारों ओर से भक्तों ने भगवान के जन्म उत्सव पर पुष्प वर्षा की बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने नंद घर आनंद भयो सहित अनेक भजनों पर नृत्य किया । कथा के यजमान राजेंद्र यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक नरेंद्र तिवारी, ओम पटेल भील खेड़ी, कमलेश यादव, महेश माली ,मोती लाल यादव ,पुरुषोत्तम पुरोहित, लखन यादव, दुलीचंद अग्रवाल, नरहरी तिवारी ,कचरू दीवान जी ,प्रदीप साहू, दीनदयाल यादव ,संदीप यादव, रामेश्वर यादव, प्रदीप यादव ,रमेश पवार अगरदा ,बलराम दाबठा,बलराम थोरी आदि श्रद्धालुओं ने व्यासपीठ का पूजन कर कथावाचक पंडित शास्त्री जी का अभिनंदन किया । कृष्ण जन्मोत्सव पर सभी भक्तों ने भक्ति भाव के साथ माखन मिश्री की महा प्रसादी ग्रहण की ।  **श्रीमद् भागवत कथा समिति में विधायक का किया अभिनंदन*  भगवान की  कथाएं सतत होती रहे भगवान की कथाओं के लिए निश्चित ही पांडाल बनना चाहिए, भगवान की कथा सुनाई जाए वह मंच स्थान बनना ही चाहिए जहां भी आप स्थान बताएंगे 2 लाख की राशि निर्माण कार्य के लिए विधायक निधि से स्वीकृत की जाएगी । भगवान की कथा निसंदेह व्यक्ति के कष्टों को हरती है परिवार का कल्याण करती है,कथाये इसलिए सुनाई जाती है ताकि व्यक्ति को यह विश्वास रहे ईश्वर है । भगवान भक्तों के कष्टों दूर करने के लिए आते हैं । इसलिए कथाओं के माध्यम से भगवान की अनुभूति हमारे मन में होती रहे, पवित्र भाव से आयोजन करना चाहिए भगवान सतयुग में आए, त्रेता में आए, द्वापर में आए ,तो कलयुग में भी आएंगे भगवान भक्तों के कष्टों को हरने के लिए आते हैं । भगवान है इसलिए कई बार समस्या हमारे जिक्र से निकल जाती है हमें प्राप्त नहीं चल पाता  हैं,  भगवान की ही कृपा है । हर युग में भगवान की आराधना का महत्व है कलयुग में भगवान के नाम से ही मनुष्य का जीवन सफल हो जाता है । हर युग में मानव की आयु अलग-अलग रही लाखो वर्ष ,हजारों वर्ष ,सैकड़ों वर्ष ,कलयुग के आते आते मनुष्य की आयु मात्र 100 वर्ष रह गई जब घोर कलयुग आएगा तब कुछ साल की उम्र होगी । मनुष्य का आकार छोटा हो जाएगा ,हर युग में मनुष्य की हाइट भी कम होती रही है । कलयुग में भगवान का स्मरण करने से भवसागर पार हो जाता है । उक्त विचार विधायक आशीष शर्मा ने खातेगांव डाक बंगला मैदान पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिवस भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर व्यासपीठ का पूजन करते हुए व्यक्त किए और विधायक निधि से 2 लाख रूपये भागवत पंडाल एवं मंच के निर्माण हेतु अपनी निधि से स्वीकृत करने की घोषणा मंच से की इस अवसर पर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष निलेश जोशी, विधायक प्रतिनिधि रामेश्वर यादव,पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतोष मंडलोई, उमेश गुर्जर मंचासीन थे मंचासीन अतिथियों का कथा के यजमान राजेंद्र यादव ने भगवान का दुपट्टा डालकर  अभिनंदन किया ,व्यास पीठ पर कथावाचक पंडित राज राजेश्वर शास्त्री का विधायक आशीष शर्मा एवं अतिथियों ने स्वागत व सम्मान किया l फोटो