*संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी 2 सूत्री मांगों को लेकर 15 दिसंबर से कलम बंद हड़ताल पर* अनिल उपाध्याय खातेगांव लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण के तहत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के खातेगांव ब्लॉक के सभी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 15 दिसम्बर से कमलबंद कर हड़ताल पर जाएंगे, इसी को लेकर 14 दिसंबर बुधवार की शाम 6:00 बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिषद मे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप काले गुब्बारे छोड़ें। तत्पश्चात संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ अरविंद परमार को अपनी 2 सूत्रीय मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों का कहना है कि ने 5 जून 2018 में रेगुलर कर्मचारियों के समकक्ष 90 फीसदी वेतनमान दिए जाने के लिए कई विभागों पर एयर नीति लागू की। यह नीति कई विभागों में तो लागू हुई, लेकिन संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को इसका लाभ कई बार धरना प्रदर्शन के बाद भी नहीं मिला। इसी के तहत संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी चरणबद्ध आंदोलन कर रहें है। संविदा कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश प्रजापत का कहना है कि 14 दिसंबर तक मांगों को पूरा नहीं किया गया इसी को लेकर खातेगांव ब्लॉक के सभी संविदा स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी 15 दिसंबर से कलम बंद हड़ताल पर चले जाएगें। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस अवसर पर डॉ जुगल किशोर जाटव, नरेंद्र गुर्जर, फार्मेसिस्ट ,ज्योति पटेल बीपीएम, संदीप मेहता अकाउंटेंट, श्रीमती पल्लवी शुक्ला महिला पोषक प्रशिक्षक, ललिता धुर्वे ,शैलेंद्र प्रजापत ,ज्योति परवार,जसवंती मीणा सहित बड़ी संख्या में संविदा स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। *यह हे प्रमुख मांगे* मध्य प्रदेश के एनएचएम के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को अन्य राज्यों की भांति नियमित किया जावे ।तथा नियमित की प्रक्रिया मे प्रचलन में सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र क्रमांक सी 5-2/2018/1/1/3,5 जून 2018 की नीति लागू कर उसके अनुसान नियमित कर्मचारियों का न्यूनतम 90% वेतन एवं अन्य सुविधाएं आज दिनांक तक एरियर सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के समस्त संविदा कर्मचारियों को तत्काल आदेश करने का कष्ट करें। दूसरी प्रमुख मांग एनएचएम सपोर्ट स्टाफ को अआउट सूची से हटा कर तत्काल एन एच एम में वापस लिया जाए तथा बी मार्ग लेखापाल मलेरिया एमपीडब्ल्यू अप्रेजल से निष्कासित कर्मचारियों को तत्काल एन एच एम में वापस लिए जाने संबंधी आदेश प्रदान करें।
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा