अनिल उपाध्याय देवास ब्यूरो मंगलवार सुबह महाराष्ट्र से नर्मदा की परिक्रमा करने आई महिला का दर्शन के दौरान नोटों से भरा पर्स ऋण मुक्तेश्वर मंदिर के समीप गिर गया। वहा के पुजारी पं. दिलीप व्यास को वह पर्स मिला। उन्होंने ईमानदारी और इंसानियता का परिचय देते हुए महिला का पर्स वापस लौटाया। दरअसल मंगलवार सुबह महाराष्ट्र से नर्मदा परिक्रमा करने आई महिला वैशाली का दर्शन के दौरान ऋण मुक्तेश्वर मंदिर के समीप पर्स कहीं गिर गया। महिला इस बात से बेखबर थी तभी सिध्दनाथ मंदिर मे दर्शन करने के बाद महिला को इस बात की भनक लगी की उसका पर्स कही गिर गया। महिला ने इस बात की जानकारी वहां मौजूद लोगों और अपने साथी रिश्तेदारों को दी। इसी दौरान पं. दिलीप व्यास को ऋण मुक्तेश्वर मंदिर के समीप पर्स दिखाई दिया। उन्होंने तत्काल जानकारी निकालकर उक्त महिला का पर्स लौटाया। पर्स मिलते ही महिला का चेहरा खिल उठा। बताया जा रहा हैं की पर्स मे बीस हजार रुपये नगदी सोने के जेवर और मोबाइल रखा था। इसके बाद नगर मे पं. दिलीप व्यास के ईमानदारी और इंसानियता के चर्चा हो रहे हैं।
ईमानदारी और इंसानियता अभी जिंदा हैं : महिला का नोटों से भरा पर्स पं. दिलीप व्यास ने लौटाया महिला परिक्रमावासी का पर्स मिलते ही खिल उठा चहेरा बीस हजार रुपए नगदी, जेवर और मोबाइल था पर्स में