तलेन नगर तलेन के समीपस्थ ग्राम जबरदी के शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि सरपंच जितेन्द्र सिंह राठौड़ व भेरू सिंह यादव के द्वारा माॅ सरस्वती की पुजन कर किया गया, अतिथियो का स्वागत शाला प्रभारी मदनलाल जायसवाल एवं श्री मती संगीता यादव द्वारा किया गया । कार्यक्रम में विधालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी गई । सरपंच महोदय द्वारा B.O. सर एवं संकुल प्राचार्य की उपस्थिति विद्यालय को 32 इंच प्रोजेक्टर भेंट किया तथा अतिथियो की उपस्थिति में संस्था द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री मती कांति विश्वकर्मा को प्रशस्ति पत्र भेंट कर विदाई दी गई । श्रीमती कांति विश्वकर्मा के द्वारा विघालय मे झूला देने की घोषणा की गई कार्यक्रम का संचालन जय नारायण मेवाड़े किया तथा अभार मदनलाल जायसवाल ने व्यक्त किया ।
ग्राम जबरदी के शासकीय विधालय मे हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन