अनिल उपाध्याय देवास ब्यूरो शिक्षा पहल कार्यक्रम समावेश द्वारा विभा संस्थान के सहयोग से खातेगांव ब्लाक में शिक्षा दीदी के सहयोग से घर में शिक्षा का वातावरण बनाकर स्कूल एवं समुदाय के बीच जुड़ाव बढ़ाने हेतु प्रशिक्षण 6 कलस्टर हरणगांव,जियागांव, नेमावर,अजनास, विक्रमपुर खातेगांव में आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में 40गांव की 107शिक्षा दीदी ने भाग लिया। प्रशिक्षण में शिक्षा के सारे अक्षर पढ़ती जा आगे बढ़ती जा गीत से शुरूआत हुई। प्रशिक्षण में अनियमित बच्चों को संपर्क कर नियमित करने,शिक्षा दीदी के काम, शिक्षा को बेहतर करने हेतु पालक, समुदाय व पंचायत की भागीदारी बढ़ाने के साथ घर पर भी शैक्षणिक वातावरण बनाने से जुड़े सत्र लिए गए। हमारे बच्चे ने क्या सीखा बुक से बच्चों का हिन्दी, गणित का स्तर आंकलन के तरीके पर अभ्यास कर पढ़ाने पर सहयोग पर योजना बनाई गईं। इसके अलावा आर.टी. ई. , शाला प्रबंधन समिति के पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण भी.आर.सी.कैलाश सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।प्रशिक्षण को सफल बनाने में योगेश मालवीया, शाकिर पठान, विजेंद्र, ओमप्रकाश, नोशाद, विकास, हरिओम, सुनिल,विजय शिक्षा दीदियों का विशेष योगदान रहा है। प्रशिक्षण में शिक्षा से जुड़ी कहानियों व शिक्षा योजना की जानकारी की पर्चे एवं बुक प्रदान किए गए।