अनिल उपाध्याय देवास ब्यूरो खातेगांव वन परिक्षेत्र की सब रेंज चंदपुरा के गांव चंदपुरा से वन विभाग की टीम ने रामदीन पिता गेंदालाल के घर से वन मंडल अधिकारी देवास के निर्देशन एवं वन मंडल अधिकारी कन्नौद एस एल यादव के मार्गदर्शन में खातेगांव वन परिक्षेत्र अधिकारी बंदना ठाकुर एवं वन विभाग की टीम ने सर्च वारंट के बाद छापामार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में सागवान लकड़ी सिल्ली तथा लकड़ी से बनी कुछ सामग्री व उपकरण जप्त किए है ।आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वन विभाग को जब्ती की कार्रवाई के दौरान सामग्री लाने के लिए दो ट्रैक्टर ट्राली एवं एक उड़न दस्ते का उपयोग करना पड़ा, खातेगांव वन परीक्षेत्र पर लकड़ी की गणना के बाद ही पता चल पाएगा कि कितने घन मीटर लकड़ी है तथा उसका बाजार मूल्य क्या है इस कार्रवाई में डिप्टी रेंजर मान सिंह गौड, साधु सिंह चौहान, वनरक्षक गौरव तिवारी ,संतोष मंडलोई, संतोष योगी, अर्चना नागराज ,मालती शर्मा सुरक्षा श्रमिक नारायण दरबार का सहयोग सराहनीय रहा। उधर वन विभाग के सूत्रों का दावा है कि एक बार फिर चंद्रपुरा में द्वितीय दी जाएगी ताकि अन्य स्थानों पर छुपाई गई लकड़ी का पता चल सके।