अनिल उपाध्याय खातेगांव अजनास -निमोरा मार्ग पर दो बाइकों की आमने सामने हुई भिड़ंत में तीन युवक घायल हो गए, जिन्हें 108 की सहायता से खातेगांव सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल रायसिंह को प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए हरदा रिफर किया गया है जबकि दोनों युवको का इलाज खातेगांव के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। इमरजेंसी वाहन 108 पर तैनात पायलट रजाक पठान, ईएमटी प्रवीण शर्मा को सूचना मिली कि अजनास निमोरा मार्ग पर तीन युवक गंभीर रूप घायल है ।जो कि सड़क पर तड़प रहे तत्काल 108 वाहन लेकर मौके पर पहुंचे और घायलों को खातेगांव अस्पताल लेकर आए जहां घायल तीनों युवकों का अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया ,लेकिन राय सिंह पिता ईश्वर सिंह उम्र 35 साल निवासी भटासा की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए हरदा रिफर किया जबकि दोनों घायल युवकों का इलाज खातेगांव के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हुई या किसी अन्य वाहन ने बाइक को टक्कर मारी घायल युवक अभी बताने की स्थिति में नहीं हे घायल युवक के बयान होने के बाद ही इस बात का पता चल पाएगा कि वास्तविक स्थिति क्या है और दुर्घटना का क्या कारण है पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है