अनिल उपाध्याय खातेगांव भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ न्यूयॉर्क में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने अशोभनीय टिप्पणी करते हुए मोदी को लादेन के समकक्ष बताएं जिसको लेकर मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में पाकिस्तान के विदेश मंत्री के खिलाफ आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है उसी विरोध के चलते देवास जिले के खातेगांव बस स्टैंड पर पुलिस थाना के सामने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के मुर्दाबाद के नारे लगाए गए एवं पुतला दहन कर विरोध व्यक्त किया गया।इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष कचरू पटेल,विधायक प्रतिनिधि डा मनोज बैरागी, मंडल महामंत्री अशोक यादव नगर भाजपा अध्यक्ष सतीश मित्तल , नगर परिषद उपाध्यक्ष दिनेश रावड़िया ,भाजपा नेता बलराम डावठा, बलराम थोरी,रामसिंह यादव, पुर्व पार्षद शेखर अग्रवाल,रामेश्वर यादव, देवेन्द्र साधु,दिपक पंवार, एवं मोर्चा और प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता शामिल रहे। इसी प्रकार नेमावर बस स्टैंड पर पुतला दहन के दोरान नेमावर परिषद अध्यक्ष कृष्ण गोपाल अग्रवाल मंडल अध्यक्ष अर्जुन पवार नगर परिषद उपाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर संतोष राठौड़ पार्षद दिलीप सरैया सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी की मौजूदगी रही