वजीरपुर, आरकेएसएमबीके कार्यक्रम के तहत शिक्षा निदेशक के निर्देशानुसार एसीबीईओ महेश कुमार मीणा द्वारा अनेक विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर शिक्षा सम्बंधित निर्देश प्रदान कर व्यवस्था सुधार के लिए कहा गया। एसीबी मीणा ने बताया कि ग्राम फुलवाडा , खण्डीप , मोहचा और रेंडायल गुर्जर विद्यालयों में आकलन 2 एवं मिड डे मील का सघन निरीक्षण किया गया । राउमावि फुलवाडा , मोहचा रेंडायल गुर्जर में राजस्थान के शिक्षा में बढ़ते कदम के अन्तर्गत आकलन 2 ( परीक्षा ) व्यवस्थित तरीके से ली गई । महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय वार्ड न 9 में आकलन के दौरान व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश प्रभारी को दिये गये । राबाउप्रावि रेंडायल गुजर में कक्षा 8 के बच्चों का शैक्षिक स्तर संतोष प्रद नहीं मिला । संस्था प्रधान को शिक्षक डायरी एक दिन पूर्व संधारित करने , बच्चों को कक्षों में बिठाकर शिक्षण करवाने , .बोर्ड परीक्षा परिणाम उन्नयन हेतु भविष्य की उड़ान के अनतर्गत मेधावी एवं कमजोर बालकों की कार्य योजना बनाकर शिक्षण करवाने एवं विद्यालय भवन का रंगरोगन करवाने के निर्देश दिये गये । मिड डे मील के अन्तर्गत भोजन गुणवत्ता पूर्ण दिया गया । मोहचा प्रधानाचार्य को बच्चों को भोजन के समय बैठने हेतु दरी पट्टी उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया गया । राउमावि रेंडायल गुर्जर संस्था प्रधान को आकलन 2 के ओ सी आर शीट को आज ही स्केन करके एप पर अपलोड करने , आकलन के बाद बच्चों की कक्षाएँ यथावत संचालित करने एवं बोर्ड कक्षाओं के बच्चों में कमजोर एवं मेधावी बालकों का चिह्नीकरण करके अतिरिक्त कक्षाएँ संचालित करने के निर्देश दिये गये तथा समय समय पर पीईईओ अधीनस्थ विद्यालयों का औचक निरीक्षण करने के लिए पाबन्द किया गया ।