अनिल उपाध्याय देवास ब्यूरो आदिवासी समाज के सैकड़ों युवाओं ने जयस के कार्यकर्ताओं के साथ तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार स्वाति तिवारी को ज्ञापन सौंपा इससे पूर्व जयस कार्यकर्ताओं और आदिवासी समाज के युवाओं ने जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन भी किया। देवास जिला जयस के उपाध्यक्ष जयपाल कर्मा ने बताया कि खातेगांव जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत कांजीपुरा के सहायक सचिव मिथुन सिगोटा ने हमारे आदिवासी समाज के बुजुर्ग व्यक्ति अनार सिंह के साथ गाली गलौज कर मारपीट की अनार सिंह ने ग्राम कांजीपुरा में प्रधानमंत्री आवास के सवै दल को सहायक सचिव सिंगोटा द्वारा ली गई ₹5000 की रिश्वत की जानकारी जांच दल को दी थी। जिससे गुस्साए सहायक सचिव ने सिंगोटा ने चौकीदार को भेज कर अपने घर बुलाया और मारपीट कर गाली गलौज की अनार सिंह सहित आदिवासी समाज एवं जयस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार स्वाति तिवारी को ज्ञापन सौंपा इस दौरान नायब तहसीलदार सुनील पिडियार भी मौजूद रहे। इसके बाद आदिवासी समाज के युवा और जयेश कार्यकर्ता खातेगांव थाना पहुंचे जहा थाना प्रभारी विक्रांत झंझोट को ज्ञापन सौंपा और सहायक सचिव मिथुन सिंगोटा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसके निलंबन की मांग की, कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है। फोटो