राजगढ़ जिला मुख्यालय के खिलचीपुर नाके पर जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल पांच छह दिनों से जारी है। शासन से अपनी दो मांगो को मनवाने जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने आज अपने खून से मुख्यमंत्री मामाजी के नाम पत्र लिखे। महंगाई के इस दौर में 14 सालों से मात्र 14 हजार रु वेतन में काम कर रही कई महिला स्वास्थ्य कर्मी अपने बच्चो के साथ हड़ताल पर बैठी है इतने कम वेतन में घर कैसे चलाये व बच्चो को कैसे पढ़ाये यह बढ़ी समस्या का निदान इस बार जब तक मांगे पूरी नही होती तब तक हड़ताल जारी रखेंगे लखन गुर्जर राजगढ़