महेन्द्र शर्मा, वजीरपुर, राजकीय कन्या महाविद्यालय वजीरपुर में आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान के निर्देशानुसार राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राजस्थान सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजना तथा राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं से संबंधित विषयों पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के तहत कन्या विद्यालय वजीरपुर में प्रश्नोत्तरी लिखित एवं मौखिक कराई गई। कॉलेज के व्यवस्थापक भीम सिंह मीणा ने बताया कि राजकीय कन्या महाविद्यालय वजीरपुर में आयुक्तालय कॉलेज के निर्देशन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक बालिकाओं ने उत्साह से प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में टीना शर्मा पुत्री कुंज बिहारी शर्मा प्रथम सपना मीणा पुत्री चरण सिंह मीणा दूसरे स्थान पर रही। अनुसूईया मीणा पुत्री राम हरी मीणा तीसरे स्थान पर रही। आशु भाषण प्रतियोगिता में अनुसुइया मीणा प्रथम स्थान पर रही अंजलि मीणा पुत्री पृथ्वी राम मीणा दूसरे स्थान अंकुश वैष्णव पुत्री सुनील कुमार वैष्णव तीसरे स्थान पर रही । निबंध प्रतियोगिता में टीना शर्मा प्रथम, खुशी सैन पुत्री अशोक सैन दूसरे स्थान पर अनीता बैरवा पुत्री रामकेश बैरवा तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में बालिकाओं का उत्साह देखते ही बनता है।
विभिन्न प्रतियोगिताओं हुई आयोजित